नवांशहर - नवांशहर से गढ़शंकर रोड, गली नंबर दो से भारद्वाज परिवार ने सेवादार राकेश राणा और सबी भारद्वाज के नेतृत्व में सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की गुफा दियोटसिद्ध शाहतलाई और दरबार पीर निगाह में माथा टेका। यह जानकारी देते हुए सबी भारद्वाज ने बताया कि उपरोक्त स्थानों के अलावा समस्त संगत ने शिव बाड़ी शिव मंदिर बछरेटू में भी माथा टेका तथा शाहतलाई में विशाल भण्डारे का आयोजन किया और बाबा जी की चौकियां लगाइयाँ।
इस मौके पर राकेश राणा, अलीशा, नरेश कैथ, सबी भारद्वाज, परदेसी रक्करनवाला, ओम प्रकाश चौहान, सुरिंदर सिंह, रोशन लाल बावा, गुरुमीत हलवाई, पम्मा, गुरविंदर सिंह पाबला, मनीष कुमार, उमेश कुमार व सन्नी आदि मौजूद थे।
46वां वार्षिक चाला नवांशहर से दियोटसिद्ध गुफा तक।
