होशियारपुर 24 फरवरी- ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरी जी की 21वीं वार्षिक बरसी 25 फरवरी को शिव मंदिर पेन्जुआना में मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुबह 10 बजे चाय पकौड़े का लंगर लगाया जाएगा तथा दोपहर 1:30 बजे भक्तों को भंडारा परोसा जाएगा।
 इसी प्रकार महाशिवरात्रि पर वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को होगा, जिसमें सुबह 8 बजे शिवलिंग स्नान, 9:30 बजे चाय पकौड़े का लंगर, 10 बजे हवन, 11:30 बजे ध्वजारोहण तथा दोपहर 1:30 बजे लंगर वितरित किया जाएगा। 
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में सरपंच रघवीर सिंह नंबरदार रामदास जी नंबरदार गुरबख्श सिंह नंबरदार बलविंदर सिंह मुख्य सेवादार बख्शीश सिंह काला सेवादार अमन शर्मा संदीप टॉक जसवीर सिंह शीरा जसपाल सिंह जिम्मी बलवीर सिंह फौजी परमजीत सिंह पम्मी सुरिंदर सिंह शिंदा कमलजीत सिंह अशोक कुमार सोकी बलविंदर सिंह बिंदा हरदीप काका दविंदर सिंह मनोहर लाल बिंदा कबड्डी कुलविंदर सिंह सोनू सोहना प्लंबर तनु सुखी हलवाई शिव स्वीट शॉप सतपाल लाला अमरीक सिंह मीका पेंटर साबी राजीव कनाडा सुखी चौहान इंग्लैंड लखबीर सिंह थानेदार वरिंदर सिंह थानेदार जसविंदर सिंह थानेदार सुखविंदर सिंह फौजी और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।