हांसी:- एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग टीम में हरियाणा के 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त 2026 तक देहरादून, उत्तराखंड स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित की जाएगी।
हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र लोहान एवं महासचिव दीपक कोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISAI) की ओर से भारतीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग टीम भाग लेगी। भारतीय टीम में चयनित हरियाणा के 17 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरियाणा के चयनित खिलाड़ी
अनया — जूनियर एफ
ध्रुव दहिया — जूनियर एफ
आर्या सैनी — जूनियर ई
आयुष अंतिल — जूनियर ई
परीशा — जूनियर डी
तानिष्का जिंदल — जूनियर डी
विहान दहिया — जूनियर डी
देवेश वशिष्ठ — जूनियर डी
जय यादव — जूनियर बी
आरव सिंघल — जूनियर ए
सचिन सिंह — सीनियर पुरुष
सुप्रतीक — जूनियर डी
रुद्रांशी सिंह — जूनियर एफ
प्राची शर्मा — जूनियर ई
अवनी राठी — जूनियर डी
अद्वित्या यादव — जूनियर डी
प्रतीक — जूनियर सी
हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र लोहान ने कहा कि हरियाणा के 17 खिलाड़ियों का भारतीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग टीम में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा बनना इन खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।
बिजेंद्र लोहान ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम रोशन करेंगे।
हरियाणा आइस स्केटिंग संघ ने भारतीय टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं टीम से जुड़े अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के लिए हरियाणा के 17 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन
