चंडीगढ़/मोहाली, संजीव सिंह सैनी:- बीते कल 4 अक्तूबर 2026 को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, रानी लक्ष्मी बाई भवन, सेक्टर-38, चंडीगढ़ में कहानी संगत चंडीगढ़ की बैठक हुई। इस बैठक में जे.एस. मेहरा के संपादन में प्रकाशित हो रहे शिवालिक मैगजीन का ग्यारहवां अंक रिलीज किया गया।

इस अवसर पर कई नामवर विद्वान जैसे डॉ. लाभ सिंह खीवा, डॉ. अवतार सिंह पतंग, परमजीत मान, सरूप सियालवी, प्रिंसिपल सतनाम सिंह शोकर, इंद्रजीत प्रेमी, हरप्रीत सिंह चन्नू, हरबंस सोढ़ी, सुरजीत सुमन, जसविंदर सिंह कैनौर और जे.एस. मेहरा उपस्थित थे।