होशियारपुर, 03 अक्तूबर (दलजीत अजनोहा):- शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के मौके पर स्पोर्ट्स क्लब, प्रवासी भारतीय, नगर निवासी और सरकारी मिडिल स्कूल लंगेरी, जिला होशियारपुर के बच्चों द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से फूलों की माला पहनाकर नारों की गूंज में मनाई गई।

स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली यादगारी कमेटी के जनरल सेक्रेटरी गुरभजन सिंह संघा बेल्जियम और अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. सिंह द्वारा सभी उपस्थित लोगों का इस मौके पर शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया गया। गांव वालों और स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टेट अवॉर्डी अध्यापक श्री अवतार लंगेरी ने कहा कि अभी तक हमें शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की सोच के सपनों वाली असली आज़ादी प्राप्त नहीं हुई। उनके कथनानुसार, “जब तक समाज में मनुष्य द्वारा मनुष्य की लूट खत्म नहीं होती, जंग रहेगी।”

सिरों पर भगत सिंह स्टाइल की पगड़ी बांधकर और भगत सिंह की तस्वीरें दफ्तरों में लगाकर भगत सिंह के वारिस नहीं कहलाया जा सकता। इसलिए आज के समय की ज़रूरत है कि सभी वर्ग और जनतांत्रिक जत्थेबंदियां तथा तथाकथित क्रांतिकारियों को पहचानते हुए अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर इकट्ठे हों और हक़, सच और इंसाफ के लिए इकट्ठे होकर आवाज़ बुलंद करें।

भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शों को अमल में लाकर एक बराबरी और न्याय पर आधारित समाज की स्थापना कर सकें।

आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मैडम रजिंदर कौर, पुष्पा देवी, सुखविंदर कौर, हरदेव कौर, हरबंस कौर, पोस्ट मास्टर मैडम रीतू बाला, डॉक्टर ओ. पी. सिंह, गुरमेल सिंह संघा, ब्रहमजोत सिंह यूके, इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह संघा, जसविंदर सिंह संघा, रजिंदर कुमार धनी, जगजीत सिंह संघा, सेक्रेटरी रेशम सिंह, हरभजन सिंह संघा, मिस्टर योगराज, बब्बू लंगेरी आदि ने शिरकत की।