खेलों में सुपर पावर है हरियाणा, ओलंपिक हो या एशियाड सबसे ज्यादा पदक हमारे खिलाडिय़ों के- कृष्ण लाल पंवार

चंडीगढ़- हरियाणा के पंचायती राज एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर आज सोनीपत में आयोजित जिला स्तरीय खेल दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर मेजर ध्यानचंद को श्रद्घांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को खेल दिवस की बधाई दी और राज्य सरकार की खेल नीतियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों में सुपर पावर है हरियाणा, ओलंपिक हो या एशियाड सबसे ज्यादा पदक हमारे खिलाडिय़ों के आते है।
             इससे पूर्व उन्होंने खेल दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज तेज बारिश के कारण भी सैकड़ों की संख्या में यहां पहुंचे युवाओं के जज्बा व जनून दिखाता है कि आने वाले भारत का भविष्य स्वर्णिम है और इन्ही युवाओं की शक्ति से हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित बनेगा और क्षेत्र में अपनी नई उठान भरेगा।   
कार्यक्रम में राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, गन्नौर से देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।