कृषि मंत्री ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
चंडीगढ़- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल जगत का वह नाम हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में हॉकी का जादूगर कहा जाता है। कृषि मंत्री बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को खेलों से लगाव होगा तो वे नशे जैसी बुराई से दूर रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर हम नशे जैसी बुराई से दूर रहेंगे और अपना ध्यान खेलों पर केंद्रित करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इसलिए हमें नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना ही मेजर ध्यानचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।