हरियाणा में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस; तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

चंडीगढ़, 31 अगस्त- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 29 से 31 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। राज्यस्तरीय समापन समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने पहुंचकर खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया।
खेल विभाग ने ‘खेल युक्त – नशा मुक्त हरियाणा’ थीम पर साइक्लोथॉन जैसी प्रेरक गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।