बालिकाओं को शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनाकर भारत को बाल विवाह मुक्त बनाया जाएगा: मीना शर्मा
हरियाणा/हिसार: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मीना शर्मा ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित, संरक्षित और सशक्त बनाने से देश बाल विवाह मुक्त भारत बन जाएगाा। साथ ही लड़कियां अपने सपनों को पूरा कर सकें। बाल विवाह को रोकने के साथ-साथ लड़कियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है और लोगों को इसके नुकसान के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मीना शर्मा शुक्रवार को सरंक्षण अधिकारी व बाल विवाह निषेध अधिकारी, कुरुक्षेत्र द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा जिला कुरुक्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव मथाना में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थी। इसमें स्कूल की लगभग 600-700 बालिकाओं व बालकों ने जागरूकता कैंप में भाग लिया। कार्यक्रम में मांगे राम, गांव मथाना की सरपंच अंजना व सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार मौजूद रहे।
सरंक्षण अधिकारी कुरुक्षेत्र सविता राणा द्वारा घरेलू हिंसा कानून व बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया व शपथ कार्यक्रम भी किया गया। लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और साइबर सतर्कता के बारे में जागरूक किया गया।
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी कुरुक्षेत्र इंदू शर्मा द्वारा बच्चों को पोक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल कल्याण समिति, कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल द्वारा बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार बताया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रिंसिपल योगेश, अध्यापकगण कुलदीप सिंह, फूल कुमार, प्रवीण, कमलेश कुमारी, राम कुमार, वीरेंद्र सिंह, नीलम शर्मा, पूनम, गीता, अंकुर, सरिता कम्बोज, अनीता शर्मा, सुषमा रानी, अश्वनी कुमार, नेहा मदान, व अन्य स्कूल स्टाफ द्वारा किया