आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन जागरूकता के लिए प्रदर्शनी आयोजित
हिसार:– आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को संयुक्त कार्यालय परिसर में एक जन-जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम राजेश खोथ ने किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह प्रदर्शनी 15 जुलाई से 25 जुलाई तक आमजन के लिए खुली रहेगी। केंद्र सरकार द्वारा आपातकाल (25 जून 1975) की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की रक्षा और जन-जागरूकता के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उपमंडल हांसी में यह विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
प्रदर्शनी में तत्कालीन सरकार द्वारा 25 जून 1975 को अपने राजनीतिक अस्तित्व और सत्ता को बचाने के उद्देश्य से देश पर थोपा गया आपातकाल,इस प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों पर पड़ी चोटों और उस समय संघर्ष करने वाले लोगों की गाथाओं से परिचित कराया जा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक पूरे वर्ष तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।