जून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: मौसम विभाग
नई दिल्ली, 27 मई- भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज कहा कि मानसून सीजन के मद्देनजर जून में भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह बारिश मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के इलाकों में अधिक होगी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि इस सीजन में मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मानसून कोर जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के इलाके शामिल हैं। इस क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अधिकांश वर्षा होती है और कृषि इस वर्षा पर अत्यधिक निर्भर है।
दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य वर्षा होने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज किए जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून तय समय से पहले दक्षिण भारत में पहुंचा है।
आम तौर पर मानसून का मौसम 30 मई के आसपास शुरू होता है, लेकिन इस साल मानसून केरल और आसपास के इलाकों में 25 मई को ही पहुंच गया और पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिलहाल यह मानसून महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में पूरी तरह सक्रिय है।