
*पुलिस लाइन हांसी में लगाया गया स्वास्थ्य जांच कैंप*
हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस लाइन हांसी में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। कैंप में पुलिस कर्मचारियों व कर्मचारियों के परिजनों ने भाग लिया।
हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस लाइन हांसी में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। कैंप में पुलिस कर्मचारियों व कर्मचारियों के परिजनों ने भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक हांसी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। यह कैंप आज से शुरू होकर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शनिवार 19 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
इस उपलक्ष पर पुलिस लाइन हांसी में विभिन्न प्रकार के डाक्टरों की टीम जैसे फिजियोथेरेपिस्ट, डाइटिशियन, मनोरोग विशेषज्ञ, फिजिशियन,न्यूरो सर्जन, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, आई स्पेशलिस्ट व फार्मासिस्ट अमरजीत एवं उनकी टीम मौजूद रही। वहां उपस्थित डाक्टरों की टीम ने कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच कर स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श दिया।
*पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस कैंप में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी भाग लेकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठा सकतें है*
पुलिस अधीक्षक ने बताया की जीवन अनमोल है इसे अच्छी तरह से जीना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबन्धी निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के साथ-साथ हमें अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सुबह श्याम जब भी समय मिले तब योग या कोई भी खेल को अपनी जिन्दगी से जोड़ लेना चाहिए।
*पहला सुख निरोगी काया-*
पुलिस अधीक्षक हांसी ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दिया सन्देशः- संदेश के माध्यम से सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए उचित खान-पान, नियमित रूप से योग व्यायाम आदि आवश्यक हैं। पुलिस के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों और परिस्थितियों का सामना करने में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अहम भूमिका निभाता है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के जुनून की सराहना कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दिन-रात सक्रिय रूप से काम करती है। व्यस्त कार्यशैली के कारण कई बार पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन वे उतने ही साहस के साथ फील्ड में फिर से उतर कर लोगों की सेवा में अपना अहम योगदान सुनिश्चित करते हैं।
पुलिस बल की व्यस्त दैनिक कार्यशैली स्वास्थ्य के प्रति ध्यान को एक संवेदनशील मुद्दा बनाती है और हमारा यह भी मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करके ही पुलिस जनता की अधिक सक्रिय रूप से सेवा की जा सकती है।
