ਹਾਂਸੀ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਬਡੌਲੀ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ।

हरियाणा/हिसार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने रविवार को हांसी में भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक विनोद भयाना, विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी,पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स,भाजपा जिला अध्यक्ष हिसार आशा खेदड़, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, भाजपा जिला महामंत्री विजेंद्र लोहान, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह वीर चक्र, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन,भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा, राजपाल यादव, नगर परिषद हांसी के अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू तथा पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

   श्री मोहनलाल बडौली ने इसके उपरांत कार्यालय सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हांसी में पार्टी कार्यालय स्थापित होने से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि आमजन को भी इसका फायदा होगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यालय में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होगा,  इसके साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता लोगों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाएंगे ताकि जनता इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को और ऊंचा उठा सके। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिला हांसी के अंतर्गत बरवाला, नारनौंद तथा हांसी तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पार्टी कार्यालय बनने से तीनों विधानसभा क्षेत्र भाजपा के गढ़ बनेंगे।
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा का काम जन सेवा करना है वहीं भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रदेश का विकास करवाना है। पार्टी तथा सरकार इन दोनों कामों को बखूबी कर रही है। सरकारी जन कल्याणकारी योजना का लाभ पात्र लोगों को घर-घर तक पहुंचा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत का गौरव दुनिया में बढ़ाया है। श्री नरेंद्र मोदी जब दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो उनका शानदार  सम्मान होता है यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया जा रहा । अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाओं का जिक्र किया।उन्होंने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के चैयरमैनो की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी।
विधायक विनोद भयाना ने भारत माता के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने हांसी को संगठनात्मक जिला बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का आभार व्यक्त करते हुए  धन्यवाद किया और आग्रह किया कि भाजपा जिला कार्यालय का नाम हंस कमल रखा जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उनके आग्रह को स्वीकार किया। विधायक ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय बनने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हांसी को संगठनात्मक जिला बनाया था, और आज भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन भी हो गया है। यह हम सबके लिए हर्ष एवं गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के स्थापित होने से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शानदार कार्यालय उपलब्ध हो गया है।
  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, भाजपा जिला प्रवक्ता रामफल बूरा, कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जगमोहन यादव, प्रेम वर्मा, प्रवीण सैनी, उमेश शर्मा कोषाध्यक्ष , पंकज बदल पूर्व अध्यक्ष , रोशन घनघस , सीए संदीप गर्ग ,  सुरेश गोयल , पलवेश गुन्दली, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा , अनूप सैनी मनोनीत पार्षद , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मलिक समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।