शहीद लोकेन्द्र सिंह सिंधु सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

चंडीगढ़, 13 जुलाई - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंह सिंधु सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे। मुख्यमंत्री आज रोहतक के देव कॉलोनी स्थित स्क्वाड्रन लीडर शहीद लोकेन्द्र सिंह सिंधु के घर पहुँचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि लोकेन्द्र सिंह सिंधु सेना के एक बहादुर अधिकारी थे। सेना में रहते हुए वे देश सेवा के अपने दायित्व का निरंतर निर्वहन करते रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

चंडीगढ़, 13 जुलाई - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंह सिंधु सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे। मुख्यमंत्री आज रोहतक के देव कॉलोनी स्थित स्क्वाड्रन लीडर शहीद लोकेन्द्र सिंह सिंधु के घर पहुँचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि लोकेन्द्र सिंह सिंधु सेना के एक बहादुर अधिकारी थे। सेना में रहते हुए वे देश सेवा के अपने दायित्व का निरंतर निर्वहन करते रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वरिष्ठ अधिवक्ता हरबंस लाल मलिक के घर भी गए। हरबंस लाल मलिक का पिछले दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्होंने हरबंस लाल मलिक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।