पुनः बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन 21 जुलाई को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव: विकास साहनी
मोहाली, 13 जुलाई: पुनः बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विकास साहनी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि यूनियन द्वारा बहाली की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष जारी है। 15 जून को फिल्लौर में हुए लुधियाना उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से हुई बैठक में उन्होंने 15 दिनों के भीतर कमेटी गठित कर बहाली प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था।

साहनी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बहाली प्रक्रिया हेतु जिम्मेदारी सौंपने की भी जानकारी दी गई थी। परन्तु एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल चुनावी लाभ के लिए वादे करती है, लेकिन चुनाव के बाद उन पर अमल नहीं होता।
यूनियन ने निर्णय लिया है कि 21 जुलाई 2025 को शिक्षा विभाग मोहाली से मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। साहनी ने कहा कि यूनियन ने पहले धरने-रैलियों से परहेज रखा था, लेकिन सरकार की वादा खिलाफी ने उन्हें पुनः संघर्ष के लिए विवश कर दिया है।
इस अवसर पर लखविंदर कौर, अमनदीप कौर, वरुण खैरा, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर कौर, रुपिंदर कौर आदि भी उपस्थित रहे।