अब हरियाणा में भी आएगी बदलाव की आंधी : राजेन्द्र सोरखी
हिसार– आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिसार जिला के प्रभारी अनिल रंगा विशेष रुप से उपस्थित हुए। हिसार जिले के गत विधानसभा चुनाव में सभी हल्कों से पार्टी प्रत्याशी रहे पार्टी नेताओं के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने पार्टी के जिला प्रभारी अनिल रंगा व आये हुए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हाल में पंजाब व गुजरात उपचुनाव में पार्टी की हुई धमाकेदार जीत से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश है। आने वाले समय में हरियाणा में भी बदलाव की आंधी तय है।
आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के बीच मजबूत विकल्प लेकर पहुंचेगी।पार्टी के जिला प्रभारी अनिल रंगा ने अपने संबोधन में दो राज्यों में पार्टी को मिली भारी मतों से जीत के लिये बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह अब देश व प्रदेश में आप पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें व दिल्ली प्रदेश का उदाहरण दें कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में विकास के पंख लग गये थे।
केजरीवाल के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, चारों ओर विकास का पहिया चला था। अब भाजपा के राज में दिल्ली के हर वर्ग के लोग पछता रहे हैं। केजरीवाल द्वारा दी गई सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। महंगाई की आग में जनता बुरी तरह झुलस रही है। भाजपा सरकार में बैठे लोग जनता को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं। समय आने पर जनता इनसे सारा हिसाब लेगी।
बैठक में पूर्व मंत्री प्रो. छतरपाल सिंह, पूर्व जिला प्रधान दलबीर किरमारा, शमशेर श्योराण, उमेश शर्मा, नरेन्द्र सिंह, संजय सातरोडिय़ा, रणबीर लोहान, सतीश घिराये, सुभाष कुण्डू, सतबीर झाझडिय़ा, मंदीप मून,हरपाल सिंह पूनिया, एडवोकेट विरेन्द्र शर्मा, सीताराम फौजी, प्रमोद बसवाना, रणजीत सिंह, रामप्रसाद ढंढूर, अशोक कुमार आदि भी उपस्थित रहे।