मिनी बस और कार की टक्कर, 8 की मौत, 32 घायल
दसूहा, 7 जुलाई - दसूहा-हाजीपुर मार्ग पर आज सुबह मिनी बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई तथा 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे हाजीपुर से दसूहा आ रही यात्रियों से भरी मिनी बस की एक कार से आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई तथा करीब तीन दर्जन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। टक्कर इतनी भयानक थी कि मृतकों और घायलों को बस से निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है।
इस बीच घायलों को दसूहा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस मौके पर विधायक कर्मबीर घुम्मन ने घटना स्थल का जायजा लिया है तथा राहत कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जिले की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन भी स्थिति का जायजा लेने सिविल अस्पताल पहुंची हैं।