आप के संजीव अरोड़ा 10637 वोटों से जीते
लुधियाना- लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने 10 हजार से ज्यादा वोटों की बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है।

उन्हें कुल 35179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 24542 वोट ही मिल सके। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार 20323 वोटों के साथ तीसरे और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परुपकर सिंह घुमन 8203 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
पहले राउंड से ही आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने बढ़त बना ली थी, जिसे उन्होंने 14वें राउंड तक कायम रखा। हालांकि 6वें राउंड में यह बढ़त थोड़ी कम हुई थी, लेकिन लगातार बढ़ती गई और अंत में वे अपने प्रतिद्वंद्वियों से 10,637 वोटों के अंतर से काफी आगे निकल गए और जीत हासिल की।