*भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना कर रहे केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मौहल्ला चौपाल कार्यक्रम*
हिसार:– केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर हांसी शहर के मौहल्ला चौपाल कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों में संगठन के विभिन्न शक्ति केंद्र प्रमुखों पर मुख्य वक्ता के रूप में तनुज खुराना उपस्थित रहे। खुराना ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां को आम जन मानस तक विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2014 के बाद से 2025 तक के सफर में आज भारत दसवीं अर्थव्यवस्था से उठकर आज चौथी अर्थव्यवस्था बन गया।ऐसा केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। भारतीय जनता पार्टी के इस शासन में 11 वर्ष पूरे होने पर आज महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को आज 50 फीसदी आरक्षण ग्रामीण पंचायत में मिल रहा है।
आज हम 11 साल के सुशासन में हम भारत को एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरता हुआ देख पा रहे हैं। आज हांसी शहर के विभिन्न मोहल्ला चौपाल के कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों में और विभिन्न शक्ति केंद्र में सरकार की नीतियों का सरकार की उपलब्धियां को आम जन मानस तक बताया गया।
इस मौके पर विभिन्न शक्ति केंद्र प्रमुख के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कनौजिया,मुकेश सैनी महामंत्री, रमेश नायक महामंत्री,योगराज उपाध्यक्ष,युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम चोपड़ाऔर विभिन्न बूथों के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।