पेक में प्लेसमेंट 2024-25: टॉप कंपनियों और ऊँचे पैकेजों के साथ बढ़ता वर्चस्व पेक के छात्रों को ₹61 लाख के पैकेज मिले
चंडीगढ़: 22 जून, 2025: प्लेसमेंट्स 2024-25: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के करियर डेवलपमेंट एंड गाइडेंस सेंटर (सीडीजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट प्रक्रिया को शानदार ढंग से सम्पन्न किया। इस पूरे अभियान के नतीजे पेक की शैक्षणिक गुणवत्ता और इंडस्ट्री से गहराते संबंधों को और मजबूत करते हैं।
चंडीगढ़: 22 जून, 2025: प्लेसमेंट्स 2024-25: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के करियर डेवलपमेंट एंड गाइडेंस सेंटर (सीडीजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट प्रक्रिया को शानदार ढंग से सम्पन्न किया। इस पूरे अभियान के नतीजे पेक की शैक्षणिक गुणवत्ता और इंडस्ट्री से गहराते संबंधों को और मजबूत करते हैं।
इस वर्ष 160 से अधिक नामी मल्टीनेशनल और टॉप-टियर कंपनियों ने पेक के छात्रों को अवसर दिए। उबर, माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन एंड चेस, गोल्डमैन सैच, टेक्सस इंट्रूमेंट्स, अर्केसियम, सिस्को, अमेरिकन एक्सप्रेस, जेडइस एसोसिएट्स। मारुती सुजुकी, एयरबस, इनफ़ोसिस, माइक्रोन सेमीकंडक्टर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की। इतना ही नहीं, इस साल 30 से अधिक नए रिक्रूटर्स जैसे ब्लिंकइट, टिक2ट्रेड, चेग्ग, एलडीसी, आरपी संजीव गोएंकाग्रुप, एफएनजी ग्रुप, स्टेबल मनी, परफेट्टी वैन मेल, विक्टोरियल एआई, यूबीएस ग्रुप, और उषा इंटरनेशनल ने भी पेक से जुड़कर छात्रों को नई दिशाएं प्रदान कीं।
प्रमुख बिंदु :
सत्र 2024-25 में प्लेसमेंट ऑफर्स में साल दर साल 18% की बढ़ोतरी देखने को मिली। कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों में 17% की ग्रोथ रही, जबकि नॉन-कोर क्षेत्रों में 28% तक की बढ़त दर्ज की गई। सीएसई, ईई, और ईसीई जैसी सर्किटल ब्रांचेज़ में ऑफर्स की संख्या में 12% की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं नॉन-सर्किटल ब्रांचेज़ में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा — मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 70%, मेटलर्जिकल एंड मटीरियल्स में 47%, और सिविल इंजीनियरिंग में 15% की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनसेशन रेंज एनालिसिस :
इस साल सबसे ऊँचा पैकेज ₹61.02 लाख प्रति वर्ष का रहा, जो सर्किटल ब्रांचेज़ के तीन छात्रों को एक मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा दिया गया। दूसरा सबसे बड़ा ऑफर ₹52 लाख प्रति वर्ष का था, जिसे छह छात्रों को SDE प्रोफाइल के लिए मिला। पूरे सत्र का औसत पैकेज ₹13.6 लाख प्रति वर्ष और मीडियन CTC ₹12.0 लाख रहा।
सीटीसी डिस्ट्रीब्यूशन के लिहाज़ से, 14 छात्रों को ₹30–40 लाख प्रति वर्ष के ऑफर्स मिले, जो उच्च गुणवत्ता वाले जॉब्स की उपलब्धता को दर्शाता है। ₹20–30 लाख की श्रेणी में 40 छात्र, ₹15–20 लाख में 59 छात्र, और ₹10–15 लाख के रेंज में 187 छात्र प्लेस हुए।
ब्रांच परफॉरमेंस :
ब्रांच के अनुसार देखें तो CSE छात्रों ने सर्वाधिक औसत पैकेज ₹16.7 LPA के साथ लीड किया। ECE ब्रांच का औसत ₹15.6 LPA और EE का ₹12.9 LPA रहा। सर्वाधिक ₹61 LPA का पैकेज CSE और ECE दोनों ब्रांच के छात्रों को मिला।
पिछले वर्ष की तुलना में ECE ब्रांच ने औसत CTC में 6% की ग्रोथ और अधिकतम पैकेज में 45% की छलांग लगाई। CSE, EE, ECE, मैकेनिकल और मेटलर्जिकल ब्रांचेज़ ने भी प्लेसमेंट संख्या में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की, जिससे इंडस्ट्री की मांग में स्पष्ट इज़ाफा नज़र आया।
डोमेन आधारित ट्रेंड की बात करें तो, सॉफ्टवेयर और प्रोडक्ट रोल्स में छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है। SDE रोल्स में 32% की बढ़त हुई, और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में 31% की ग्रोथ रही। एजुकेशन और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की गई — क्रमशः 67% और 78%।
इंटर्नशिप की प्रमुख बातें (2024-25):
इंटर्नशिप सेशन 2024-25 में भी PEC के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुल 292 इंटर्नशिप ऑफर्स दिए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इंडस्ट्री PEC के टैलेंट पूल पर भरपूर भरोसा करती है। इस साल औसत मासिक स्टाइपेंड ₹43,894 और मीडियन ₹25,000 रहा।
हाई स्टाइपेंड ऑफर्स:
इस साल की सबसे ऊंची इंटर्नशिप स्टाइपेंड ₹1.87 लाख प्रति माह रही, जो सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट रोल के लिए छह छात्रों को मिली। पाँच छात्रों को ₹1.5 लाख प्रति माह की स्टाइपेंड प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों से मिली, जबकि अन्य पाँच छात्रों को ₹1.25 लाख प्रति माह के ऑफर्स मिले। इसके अतिरिक्त, 19 छात्रों को ₹1 लाख प्रति माह के करीब, 20 छात्रों को ₹75,000–₹80,000 और 29 छात्रों को ₹50,000–₹70,000 की स्टाइपेंड मिली।
इस साल 120 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) मिले, जिनमें से 17 ने इंटर्नशिप के बाद फुल-टाइम रोल्स में जगह बनाई, जिनकी CTC ₹30 से ₹52 लाख तक रही। PPO के माध्यम से दिया गया सर्वोच्च ऑफर ₹61.02 LPA था।
ये नतीजे न केवल PEC छात्रों की अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाते हैं, बल्कि उनकी इंडस्ट्री-रेडी अप्रोच और स्किल्स को भी प्रमाणित करते हैं। इंटर्नशिप से फुल-टाइम ऑफर्स तक का सफर अब सीधा और सशक्त होता जा रहा है — और PPOs अब टैलेंट एक्विजिशन का मुख्य ज़रिया बनते जा रहे हैं।
इन्हीं उपलब्धियों के साथ, PEC लगातार इंडस्ट्री लीडर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। छात्रों, शिक्षकों और इंडस्ट्री के बीच यह मजबूत तालमेल PEC को आगे बढ़ाता रहेगा।
