
लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बड़े अंतर से जीत तय – हरचंद सिंह बरसट
चंडीगढ़, 31 मई 2025- विधानसभा हल्का लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को लोगों का भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है और उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत पक्की है। यह दावा आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने किया।
चंडीगढ़, 31 मई 2025- विधानसभा हल्का लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को लोगों का भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है और उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत पक्की है। यह दावा आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने किया। उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा सूझवान और ईमानदार व्यक्ति हैं, जो समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं। स. बरसट ने कहा कि संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य के तौर पर भी लगातार लुधियाना और पंजाब वासियों के लिये आवाज उठाते आये हैं और लुधियाना के विकास को हमेशा पहल देते आये हैं। वह लोक भलाई और समाज सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों के प्यार और विश्वास को देखते हुए यह यकीन हो गया है कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े अन्तर से जीत हासिल करेगी।
राज्य महासचिव ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान मिसाली कार्य किये गये हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने हमेशा लोक भलाई के कार्यों को ही पहल दी है। आप का मुख्य उद्देश्य राज्य का सर्वपक्षीय विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। पंजाब सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में बहुत सुधार किए हैं। लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरों का पानी मिल रहा है। सरकार द्वारा नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार समेत हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए विशेष मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में से नशे को जड़ से खत्म करने के लिये जहां आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिये भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए जहां विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं, वहीं खेल मैदान भी बनवाये जा रहे हैं। लोग पंजाब सरकार की नीतियों से बहुत खुश हैं। उन्होंने सभी वालंटियरों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और लोक भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
