हरियाणा सरकार समग्र विकास के लिए है प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 31 मई -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय सोनीपत में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से उनका हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हरियाणा को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली रवाना होने से पहले सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली भी मौजूद थे।