15 किलो गांजा का तस्कर गिरफ्तार
हिसार:–पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल हांसी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा के असल सप्लायर प्रेम पुत्र ओम प्रकाश निवासी प्रेम नगर हाल इम्पलॉई कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने गत दिनो पहले विक्रम उर्फ काला पुत्र सतीस निवासी डाटा को 15 किलो गांजा सप्लाई किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में अभियोग अंकित हुआ था।
थाना एएनसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ की जाएगी।