स्टेट अवार्डी भाई मसीती ने नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लोगों को किया जागरूक

होशियारपुर- पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज स्टेट अवार्डी भाई वरिंदर सिंह मसीती आई डोनर इंचार्ज टांडा ने तहसील कांप्लेक्स टांडा में पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

होशियारपुर- पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज स्टेट अवार्डी भाई वरिंदर सिंह मसीती आई डोनर इंचार्ज टांडा ने तहसील कांप्लेक्स टांडा में पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। 
इस मौके पर भाई मसीती ने लोगों को नशे से मानव शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि किस तरह एक व्यक्ति धीरे-धीरे नशे के चंगुल में फंसता चला जाता है और खुद व अपने पूरे परिवार को जान-माल का नुकसान पहुंचाता है। 
इस मौके पर नायब तहसीलदार टांडा मनप्रीत सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे के दलदल में फंस गया है तो इसकी जानकारी प्रशासन को देनी चाहिए ताकि नशे के दलदल में फंसे व्यक्ति का सही समय पर इलाज हो सके, उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में नशे का इलाज पूरी तरह से मुफ्त है। इस मौके पर भाई मसीती व नायब तहसीलदार मनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की खूब प्रशंसा की और लोगों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। 
इस अवसर पर भाई मसीती ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जीवित रहते रक्तदान, मृत्यु के बाद नेत्रदान, अंगदान के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर अन्यों के अलावा कमलदीप कुमार रीडर नायब तहसीलदार टांडा, जतिंदर पाल सिंह कार्यालय कांगो व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।