नशे के खिलाफ जंग; होशियारपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज

होशियारपुर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत सोमवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में स्थानीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में बागपुर, सतोर और घासीपुर में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। चब्बेवाल में लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार के नेतृत्व में ठक्करवाल, रहली और ध्याना में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में मजारा डिंगरिया में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
होशियारपुर में विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा के नेतृत्व में गांव सत्याल में रैली निकाली गई। उड़मुड़ टांडा विधानसभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने फतेहपुर, भट्टलां व भट्टीवाल में अभियान चलाया। मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रो. जीएस मुल्तानी ने फत्तूवाल, जलाला व तंगरालियां में रैली निकाली। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में नशे के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प है। 
सामाजिक संगठनों व युवाओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज को स्वस्थ व सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। युवाओं ने इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आंदोलन को बल मिला। नागरिकों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी ली और प्रशासन के प्रयासों का समर्थन किया।