समर कैंप में बच्चे अपनी भाषा के साथ-साथ तेलुगु भी सीख रहे हैं
होशियारपुर- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजोवाल में प्रिंसिपल अशोक कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा की देखरेख में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप शुरू हुआ। इस दौरान बच्चों को तेलुगु भाषा के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया।

अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि जिस तरह हम अपनी भाषा लगातार पढ़ते और बोलते हैं। उसी तरह हमें देश के अन्य भागों में प्रचलित भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलुगु दक्षिण भारत में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है।
उन्होंने बच्चों को तेलुगु में अभिवादन करने और दूसरों का हालचाल पूछने के बारे में जानकारी दी और तेलुगु में गिनती के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब हम कहीं बाहर जाते हैं तो अगर हमें उस क्षेत्र की भाषा आती है तो हमें लोगों से मिलना और उनकी संस्कृति को समझना आसान हो जाता है। भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं।
यह हमारी संस्कृति और सभ्यता की विशेषता है। अलग-अलग भाषाएं होने के बावजूद भी हम एक सूत्र में बंधे हुए हैं। इससे देश की एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी लगन से इस भाषा को समझने का प्रयास करना होगा, तभी हम इस समर कैंप का लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर मैडम कुलविंदर कौर, सुकृति कश्यप, किशोर लाल और अमनीत कौर ने बच्चों को तेलुगु भाषा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे तेलुगु भाषा सीखने में रुचि दिखा रहे हैं।