न्यू पटियाला वेलफेयर क्लब ने 80 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी बांटी

पटियाला: न्यू पटियाला वेलफेयर क्लब की ओर से स्टेशनरी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता और सम्मान प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अगर जीवन में आगे बढ़ना है और अपनी अलग पहचान बनानी है तो इसके लिए एकमात्र मूल्य मंत्र शिक्षा है।

 हम सभी को गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ताकि ये बच्चे पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन कर सकें। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने में शिक्षा सबसे अहम भूमिका निभाती है। शिक्षा के बिना अज्ञानता का अंधकार दूर नहीं हो सकता। 
जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है, जिसके बाद मन को शांति मिलती है और गरीबों के कल्याण में योगदान देने वालों को आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि मानवता की सेवा को ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ और महान सेवा माना गया है। अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा का अहम योगदान होता है। 
आज का युग शिक्षा का युग है जिसमें देश के हर बच्चे का साक्षर होना बहुत जरूरी है। वे देश तरक्की करते हैं जिनके नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होते हैं। अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका ने कहा कि वे भविष्य में भी जरूरतमंदों और गरीब परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों की मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर पवन कुमार सैनी, विजय कुमार गर्ग, संजीव कुमार गर्ग, हिमाशु वडेरा, सोनू, राज कुमार, जोगा गर्ग आदि मौजूद थे।