पंजाब शिक्षा क्रांति; सरकारी स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा कदम : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा
डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर), 22 अप्रैल, 2025: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के चार स्कूलों में 94.94 लाख रुपये की लागत से किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन का लोकार्पण इन स्कूलों के विद्यार्थियों को किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य द्वारा संचालित स्कूलों को निजी स्कूलों के बराबर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विधायक रंधावा द्वारा जिन स्कूलों में उन्नत बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया गया, उनमें सरकारी प्राइमरी स्कूल हैबतपुर में 16.62 लाख रुपये की लागत से दो नए क्लास रूम और एक खेल मैदान का निर्माण, सरकारी प्राइमरी स्कूल खेड़ी में 15.02 लाख रुपये की लागत से दो स्मार्ट क्लास रूम, सरकारी प्राइमरी स्कूल पंडवाला में 21.40 लाख रुपये की लागत से दो क्लास रूम, खेल मैदान और अन्य विकास कार्य, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंडवाला में 41.90 लाख रुपये की लागत से पांच क्लास रूम और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
इन स्कूलों के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए विधायक रंधावा ने उन्हें शिक्षा के बेहतर माहौल के लिए सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी राज्य और देश का भविष्य हैं, उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए, उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों के प्रति हमारा यह प्रमुख कर्तव्य है कि सरकारी स्कूलों में भी उन्हें निजी स्कूलों के बराबर सभी सुविधाएं मिलें।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी हितैषी माहौल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं, जिसमें बेहतरीन क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, शौचालय और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति को निशाना बनाकर किया जा रहा दुष्प्रचार राजनीति से प्रेरित है, बल्कि उन्हें स्कूलों का दौरा करना चाहिए और भगवंत सिंह मान सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थी, अध्यापक और स्थानीय पंच-सरपंच मौजूद थे।