विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर 46 बी सेवा केंद्र आनंद निकेतन 1008 द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

07 अप्रैल2025 : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर 46 बी सेवा केंद्र आनंद निकेतन 1008 द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश भगत विश्वविद्यालय, मंडी गोबिंद गढ़ क्लीनिकल रिसर्च के निदेशक डॉ. एस. डी. पांडे मुख्य अथिति रहे जिन्होंने चंडीगढ़ के डाबर धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रोफेसर और मेडिसिन विभागाध्यक्ष के रूप में 26 साल, पटियाला के सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज में मेडिसिन विभागाध्यक्ष के रूप में 2 साल, महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मेरठ में प्रिंसिपल के रूप में 1 साल अपनी सेवाएं दी है।

सेवा केंद्र द्वारा उनका परम्परागत स्वागत किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि स्वस्थ रहने के लिए आहार, विहार व व्यवहार व इन्द्रियों पर नियंत्रण का होना आवश्यक है । जिसके अभाव में हमे बीमारी होती है। मन मे उत्पन विकार ही इसका मूल कारण है। आर्युवेद भी स्वस्थ जीवन के लिए आध्यात्म को अपनाने की दिशा में निर्देश प्रदान करता है।जिस प्रकार परिवर्तन प्रकृति का नियम है उसी अनुसरण में  सभी को ऋतुओं के अनुरूप अपना जीवन यापन करने चाहिये। सतयुग व त्रेता युग मे देवी देवताओं का जीवन  भी ऐसी कारण से निरोगी था। मन मे निम्नकोटि के आहार, विहार व व्यवहार ,शरीर मे जहरीले रस उत्पन कर रोगी बनातें है। सम्पूर्ण स्वस्थ रहने  हमे प्रकृति के अनुसार ही अपनी दिनचर्या अपनानी चाहिए।
अंत मे बी के शिवानी ने सभी को योग करवाया व अथिति को ब्रह्माकुमारीज की ओर से सोगात दी। उपस्थित अथिति व लोंगो को माउंट आबू  स्थित  ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित अस्पताल की सेवाओं से डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म द्वारा अवगत करवाया।