संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर शाखा को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया

बलाचौर- भारत विकास परिषद पंजाब पश्चिम की विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को सम्मानित करने के लिए बलाचौर में प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार चौधरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री राजिंदर ऋषि, अरुणा पुरी, रमेश विज, डॉ. अनिल कालिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक की शुरुआत विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने और बंदी मातरम के साथ हुई। इस अवसर पर जिला सचिव सतपाल शर्मा द्वारा विभिन्न शाखाओं की रिपोर्ट पढ़ी गई। जिसके तहत होशियारपुर शाखा के प्रधान एवं प्रख्यात समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में उत्तम सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राज कुमार चौधरी ने होशियारपुर शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में शाखा बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जिसमें नेत्रदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण अभियान, पर्यावरण, मेडिकल कैंप, दहेज प्रथा, यातायात, शहीदों की जयंती मनाना, स्वच्छता अभियान, नशे के खिलाफ, जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए सामग्री उपलब्ध करवाना आदि अनेकों प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। 
इस दौरान संजीव अरोड़ा ने अपनी टीम के सचिव राजिंदर मौदगिल, कोषाध्यक्ष एच.के. नकड़ा, एन.के. गुप्ता व अन्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज यह सम्मान प्राप्त करने का श्रेय वह अपनी पूरी टीम व सदस्यों को देते हैं, जिन्होंने पूरे वर्ष उनका साथ दिया। जिसके कारण आज होशियारपुर शाखा को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। श्री अरोड़ा ने कहा कि शाखा समाज सेवा के कार्यों को और भी जोर-शोर से करेगी, ताकि जरूरतमंदों की समय पर मदद की जा सके। 
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विवेक शर्मा, डॉ. राजेश मन्नण, एडवोकेट नरिंदर शर्मा, सतपाल शर्मा, कमांडर संसार चंद शर्मा, संदीप नेगी, राजिंदर मौदगिल, एच.के. नकड़ा, एन.के. गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।