स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सदमे में, उनकी माता का निधन
नवांशहर - पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को उस समय बड़ा सदमा लगा जब उनकी माता दलजीत कौर (92) का आज चंडीगढ़ में निधन हो गया। वृद्धावस्था और कमजोरी के कारण उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव भौरा (जिला शहीद भगत सिंह नगर) में किया गया।

इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, स्थानीय निवासियों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद राजनीतिक, सामाजिक व अन्य हस्तियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन व बंगा विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी, नवांशहर विधायक डॉ. नछत्तर पाल, एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर डॉ. मेहताब सिंह, पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर बबली, नवांशहर पूर्व विधायक अंगद सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जी) राजीव वर्मा, एसडीएम बलाचौर रविंदर कुमार बांसल, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन ललित मोहन पाठक (बल्लू), पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह सरहल, नगर सुधार ट्रस्ट नवांशहर के चेयरमैन सतनाम सिंह जलवाहा, नगर सुधार ट्रस्ट नवांशहर की ट्रस्टी हरजोत कौर लोहटिया व अन्य शख्शियतें उपस्थित थीं।