इफ्टू नेताओं ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की
नवांशहर- इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स (इफ्टू) के प्रदेश अध्यक्ष कुलविंदर सिंह वड़ैच और प्रदेश सहायक सचिव अवतार सिंह तारी ने पुलिस द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के घरों पर छापेमारी करने, कई नेताओं को गिरफ्तार करने और चंडीगढ़ जा रहे किसानों को सड़कों पर रोकने की कड़ी निंदा की है।

नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार की यह घोर तानाशाही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग को विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। किसान भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने चंडीगढ़ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इफ्टू किसानों के संघर्ष का समर्थन करता है और गिरफ्तार किसान नेताओं और किसानों की रिहाई की मांग करता है।