
रयात बाहरा कॉलेज ऑफ लॉ में संवैधानिक कानूनों पर विशेष सेमिनार
3 मार्च होशियारपुर- पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. (डॉ.) रतन सिंह ने रयात बाहरा कॉलेज ऑफ लॉ में संवैधानिक कानूनों पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इसमें बीए एलएलबी (ऑनर्स) के चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर.एन. सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और संवैधानिक कानूनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को न्यायपालिका और संविधान के प्रावधानों की गहरी समझ देने में सहायक होते हैं।
3 मार्च होशियारपुर- पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. (डॉ.) रतन सिंह ने रयात बाहरा कॉलेज ऑफ लॉ में संवैधानिक कानूनों पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इसमें बीए एलएलबी (ऑनर्स) के चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर.एन. सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और संवैधानिक कानूनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को न्यायपालिका और संविधान के प्रावधानों की गहरी समझ देने में सहायक होते हैं।
सेमिनार के दौरान सुप्रीम कोर्ट, मानवाधिकार, अनुच्छेद 21 और संविधान संशोधन पर चर्चा हुई। प्रो. (डॉ.) रतन सिंह ने मूल ढांचे के सिद्धांत को सरल भाषा में समझाया और संविधान की रक्षा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों के उदाहरण देकर न्यायपालिका के महत्व को भी समझाया।
विद्यार्थियों ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कॉलेज विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका पुरी ने प्रो. (डॉ.) रतन सिंह का धन्यवाद किया और छात्रों को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित किया।
