पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज हरविंदर सिंह को 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
पटियाला, 27 जनवरी- भारत सरकार ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज हरविंदर सिंह को 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि हरविंदर सिंह ने हाल ही में पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

वह यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग में बतौर पी-एच.डी. शोधकर्ता अपना शोध कर रहे हैं। हरविंदर सिंह हरियाणा के कैथल जिले के निवासी हैं। उन्होंने 2020 में जापान के टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।
डीन अकादमिक मामले प्रो. नरिंदर कौर मुल्तानी ने कहा कि यूनिवर्सिटी को इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हरविंदर सिंह ने अपनी उपलब्धियों से अपना और पंजाबी यूनिवर्सिटी का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी ने कहा कि हरविंदर सिंह ने यह राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड प्राप्त करके अपना और पंजाबी यूनिवर्सिटी का नाम और ऊंचा किया है।
खेल विभाग की डायरेक्टर प्रो. अजीता ने कहा कि हरविंदर का राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड तक पहुंचना और अपनी उपलब्धियों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना इस बात का सबूत है कि ऊंचे मनोबल और कड़ी मेहनत से हर तरह की चुनौतियों पर विजय पाई जा सकती है।