
सेवा केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की सामाज सेवा संस्थाओं के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
चंडीगढ़ 01.12.24 आज सेक्टर 46 बी सेवा केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की सामाज सेवा संस्थाओं के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लॉयन्स क्लब, सहित करीब 20 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब एजुकेशन बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर श्री राजीव मुख्य अथिति थे। गोष्ठी का आरम्भ बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया। गोष्ठि का विषय था" मूल्य आधारित सेवा द्वारा श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना"
चंडीगढ़ 01.12.24 आज सेक्टर 46 बी सेवा केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की सामाज सेवा संस्थाओं के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लॉयन्स क्लब, सहित करीब 20 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब एजुकेशन बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर श्री राजीव मुख्य अथिति थे। गोष्ठी का आरम्भ बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया। गोष्ठि का विषय था" मूल्य आधारित सेवा द्वारा श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना"
इस अवसर पर सेक्टर 46 बी प्रभारी बी के पूनम ने बताया कि सेवा वहीं है जो तन मन धन से सामाज के लिये की जाए। सामाज की खुशी के लिए हम क्या कर रहे है इस पर चिंतन जरूरी है , स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन ही ब्रह्माकुमारीज को मोटो है। आज नैतिक मूल्यों की गिरावट के कारण सामाज में गिरावट है। इस दौरान सभी समाज सेवा के क्षेत्र से आये प्रतिनिधियों को पीपीटी के माध्यम से संस्था का परिचय और ब्रह्माकुमारीज के 21 विंग्स द्वारा देश व विदेश की जा रही सेवाओं से अवगत करवाया गया।
सभी समाज सेवी संस्थाओं से आह्वान किया गया कि उनके द्वारा समाज में की जा रही सेवाओं में वे चंडीगढ़ स्थित ब्रह्माकुमारीज के नजदीक सेवा केंद्र का योगदान प्राप्त कर सकते है ।
वर्तमान में संस्था भारत की संस्कृति को विश्व से सांझा कर रही है ताकि गुणों से सुसज्जित वृति से वातावरण पवित्र बनकर वसुधैव कुटुम्भ स्थापित हो सके। इस उद्देश्य के लिये समाज सेवकों को त्याग तपस्या द्वारा सेवा करनी होगी। अनुभव को सभी से सांझा करते हुए बलटाना सेवा केंद्र प्रभारी बी के सुमन ने गंगटोक में हुई समाज सेवा कॉन्फ्रेंस की जानकारी शेयर की है, स्व परिवर्तन की दिशा में असम के सी एम द्वारा अधिक समय तक उनके द्वारा दी गई उपस्थिति का उदहारण प्रस्तुत किया।
सभी को योगाभ्यास की अनुभूति करवाने के बाद मुख्य अथिति ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत वर्ष के डीएनए में सेवा भाव यथार्थ देने का भाव है। परन्तु आज ही मुझे पीपीटी के माद्यम से संस्था की स्पष्ठ जानकरी प्राप्त हुई है सच्ची सेवा वह है जो सेवा राष्ट्रहित में हो व निस्वार्थ हो जो कि संस्था कर रही है।
बी के प्रभा ने बताया कि पंजाब जोन के भ्राता आमिर चंद भाई जी की इच्छा थी कि चंडीगढ़ के सेवा केंद्रों में समाज सेवी संस्थाओं के लिए प्रोग्राम हो जिसकी शरुआत आज सेक्टर 46 सेवाकेंद्र से हुई है व उम्मीद है कि उपस्थित सेवा संस्थाएं ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्रों के साथ मिलकर इसमें प्रगति करेंगी।
मुख्य अथिति व सामाज सेवी संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियो का ब्रह्माकुमारीज के परम्परागत तरीके से सम्मान किया गया व उनका धन्यवाद किया गया।
