सफाई कर्मचारी यूनियन होशियारपुर की एक आवश्यक बैठक आयोजित
होशियारपुर- सफाई कर्मचारी यूनियन होशियारपुर की एक विशेष बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष बलराम भट्टी ने की। इस अवसर पर कर्मचारियों का एक विशाल समागम हुआ। इस समागम को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष करणजोत आदिया ने कर्मचारियों को बताया कि कल हुई सदन की बैठक में कर्मचारियों की जायज़ माँगों को नगर निगम प्रशासन और सदन ने प्राथमिकता के आधार पर पारित कर दिया है।

जैसे सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों के रिक्त पदों को भरना, गुड़ और साबुन के पैसे की माँग, क्वार्टर, हेल्परों की भर्ती आदि। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम प्रशासन और सदन के सदस्यों का भी धन्यवाद किया और इस बैठक में विशेष रूप से पहुँचे पंजाब नगर निगम संघर्ष समिति के संरक्षक श्री कुलवंत सिंह सैनी ने स्थानीय सरकारों द्वारा गठित उप-समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार सब-कमेटी के माध्यम से पंजाब के आउटसोर्स व इनसोर्स कर्मचारियों के हक में जल्द ही फैसला ले सकती है और अगर सरकार अपने वादे से पीछे हटी तो 19 अगस्त को होने वाली मीटिंग के दिन संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।