सांसद अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा-सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल

नगरोटा बगवां:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे शिमला में मस्जिद का अवैध निर्माण चल रहा है और अधिकारी मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। यह बात उन्होंने नगरोटा बगवां में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही. अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ समुदाय के लोगों ने गलत तरीके से भी आधार कार्ड बनवाए हैं

नगरोटा बगवां:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे शिमला में मस्जिद का अवैध निर्माण चल रहा है और अधिकारी मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। यह बात उन्होंने नगरोटा बगवां में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही. अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ समुदाय के लोगों ने गलत तरीके से भी आधार कार्ड बनवाए हैं. यह अपने आप में एक विडंबना ही कही जा सकती है कि कांग्रेस के मंत्री विधानसभा में बोल रहे थे और राज्य के मुख्यमंत्री सो रहे थे.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आम लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी उन्हें पूरा करने में विफल रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार बढ़ाए गए. बिजली पर सेस लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. कांग्रेस ने प्रदेश को दिवालियापन की कगार पर पहुंचा दिया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी गले की फांस बन गई है. आम लोगों को मुफ्त बिजली-पानी देने के वादे जहां खोखले साबित हुए, वहीं महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने की बात भी फेल साबित हुई है. इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनू, ब्रह्मानंद, सत्यम दीवान, मनु सूद, अश्वनी गिल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।