फतेह जंग सिंह बाजवा ने सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की हत्या की कड़ी निंदा की

चंडीगढ़, 10 अप्रैल- पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा ने खडूर साहिब विधानसभा हलके के गांव कोट मोहम्मद खां के सरपंच द्वारा थाना गोइंदवाल साहिब के एडिशनल एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की हत्या करने की घटना की कड़ी निंदा की है। इस मामले में सरपंच कुलदीप सिंह ने सब इंस्पेक्टर की रिवाल्वर छीन कर उसी की हत्या कर दी। इस घटना में ए.एस.आई. जसबीर सिंह की बाजू टूट गई है। खास बात यह है कि यह पूरी घटना स्थानीय डी.एस.पी. अतुल सोनी और एस.एच.ओ. प्रभजीत सिंह गिल की आंखों के सामने हुई।

यहां जारी बयान में बाजवा ने कहा कि पंजाब में पुलिस थानों और चौकियों पर पिछले करीब 3 महीने में ग्रेनेड से दर्जन से ज्यादा हमले हो चुके हैं। इन हमलों के लिए विदेशी आतंकी संगठनों पर आरोप लगाया जाता रहा है। मगर अब तो आप सरकार की शह से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस कर्मियों को भी सरेआम निशाना बनाने लगे हैं। इससे जाहिर है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम रही है।
पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी भी अब सोचने लगा है कि पंजाब में कानून का राज नहीं रहा। पुलिस थानों, चौकियों और नेताओं के घरों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं जबकि आम आदमी के सरपंच पुलिस अफसरों को मार रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को संभालने में नाकाम मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, या केंद्र सरकार इसमें दखल दे क्योंकि पाकिस्तान की सीमा से सटा होने के कारण पंजाब बेहद संवेदनशील है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि आप सरपंच कुलदीप सिंह द्वारा सब इंस्पेक्टर की हत्या करना कोई सामान्य मामला नहीं है, बल्कि पुलिस फोर्स से जुड़ा बेहद संगीन मामला है। सत्ता के नशे में चूर आम आदमी पार्टी का सरपंच सरेआम एडिशनल एस.एच.ओ. की गोली मार कर हत्या कर देता है, मगर सरकार उस ओर से आंख मूंद लेती है। बाजवा ने आप सरपंच को तुरंत गिरफ्तार कर मिसाली सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो पुलिस का मनोबल गिर जाएगा।