होशियारपुर- स्थानीय पुलिस लाइन में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आयोजन के प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रबंध तय समय में पूरे कर लिए जाएं।
उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा रिहर्सल शुरू कर दी गई है, जिसके लिए हर तरह से उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि शहर व पुलिस लाइन में साफ-सफाई व समुचित सौंदर्य व सजावट पर ध्यान देते हुए ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए रिहर्सल के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों, नगर निगम व अन्य विभागों को उनकी ड्यूटी के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड में पंजाब पुलिस, एनसीसी, पीआरटीसी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, कृषि विभाग, मार्कफेड आदि की झांकियां शामिल होंगी तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, एसडीएम संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp