संतोखगढ़/ऊना, 25 नवंबर (पैगाम-ए-जगत):- क्षेत्र की संस्था देवभूमि फाउंडेशन द्वारा आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोखगढ़ में लगभग 100 बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए स्वेटर तथा जूतों का वितरण किया गया। संस्था के संचालक प्रिंस ठाकुर ने बताया कि स्कूल में काफी ऐसे बच्चे थे, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे बच्चों का चयन किया गया और 25 नवंबर 2026 को स्कूल में बच्चों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए। साथ ही देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बच्चों को करियर के अवसरों और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। संस्था के सदस्य अभिषेक शर्मा ने बच्चों को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मल्होत्रा ने देवभूमि फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों की सराहना की और संस्था को सम्मानित किया।

देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने बताया कि यह सारी सेवा देवभूमि के कई सदस्यों द्वारा इकट्ठी की गई आर्थिक सहायता से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा पढ़ाई में अच्छा है और आर्थिक रूप से कमजोर है, तो उसकी पूरी मदद की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान देवभूमि फाउंडेशन की टीम से अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर तथा टीम के सदस्य अभिषेक शर्मा, सत्यम लत और ऋतिक ठाकुर मौजूद रहे।