संतोषगढ़/ऊना, 28 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या संतोषगढ़ में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्री सतपाल सिंह रायजादा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्रीमती उषा भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सतपाल सिंह रायजादा ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने विद्यालय के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करवाने, विद्यालय में सोलर पैनल लगाने तथा इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इन घोषणाओं से विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान श्री देवीलाल, शहरी इकाई प्रधान मुकेश पुरी, रविकांत बस्सी, चरणजीत कौर, भाग सिंह सैनी, अमर सिंह सैनी, राममूर्ति सैनी, रामनारायण, प्रभाकर, डॉ. गुलशन शर्मा, शिवा कुमार धीमान, गुरबचन लाल धीमान, सतीश जोशी, सुभाष मनकोटिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विद्यालय की ओर से डॉ. स्नेहलता, प्रिंसिपल कविता कुमारी, संदीप सैनी, अंकुश, हरजीत कौर, मीना शर्मा, हरजीत कौर सियोल, मोनिका देवी, सोना देवी, रिंपल शर्मा, हिमेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, विशाल सैनी, शुभलता और रेनू सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा निर्मला देवी, निर्मला महे, बलराम महे, गुरदेव सिंह, जसप्रीत कौर और दिगबाग सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
