मोटरों के लिए 10 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई की मांग

खरड़, 11 सितंबर:- भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के जिला प्रधान रविंदर सिंह हेकलां की अगुवाई में किसानों के वफद ने आज पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्सियन को मोटरों के लिए निर्बाध बिजली सप्लाई देने संबंधी मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर किसानों ने कहा कि बिजली मोटरों पर कम आने के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि धान की फसल की जरूरत को देखते हुए किसानों को मोटरों के लिए कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जाए।