संतोषगढ़/ऊना, 12 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- बाबा सिद्ध चानन जी के आशीर्वाद से संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 5 में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दहाजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालु बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, दहाजा कार्यक्रम वार्ड नंबर 5 में पार्क के पास स्थित रेहन बसेरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के साथ ही शाम को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।
इस धार्मिक आयोजन के लिए हेमराज, बलजीत एवं पूरे महें परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं बाबा जी के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
