होशियारपुर:- सफाई कर्मचारी यूनियन ने उपाध्यक्ष सोमनाथ आदिया की अगुवाई में विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, मेयर परवीन सैनी, निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू व समूह निगम स्टाफ एवं पार्षदों का सफाई एवं सीवरेज कर्मियों को इनसोर्स करने एवं उनका वेतन बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित करने पर सभी का सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक जिम्पा ने कहा कि वह शुरु से ही कर्मियों के हक एवं पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं तथा यह पहली सरकार है जिसने आउटसोर्स मुलाजिमों को उनका हक दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रक्रिया को समय लगता है, लेकिन खुशी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मियों के पक्ष में फैसला लेकर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। इस मौके पर उपाध्यक्ष सोमनाथ आदिया ने सरकार और विधायक जिम्पा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार ने उनकी चिरलंबित मांगों को मानकर कर्मचारी वर्ग को न्याय दिया है। उन्होंने कहा कि निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू ने भी कर्मियों के पक्ष में काफी प्रयास किए और सरकार को ऐसा महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ा। जिसके लिए वह समूह यूनियन की तरफ से सरकार, विधायक जिम्पा, मेयर परवीन सैनी, कमिशनर ज्योति बाला मट्टू, समूह पार्षदों व अन्य स्टाफ का धन्यवाद करते हैं। इस मौके पर विक्रमजीत, जय गोपाल, हीरा लाल, बलराम भट्टी, अशोक कुमार, जोगिंदर आदिया, आशू, गोपाल हंस, रमन शर्मा, रवि, पवन कुमार, सुभाष चंद्र, देव कुमार, आशू बत्तरा, रणजीत, जोगिंदरपाल बंटी भट्टी, कमल, राहुल, गौरव, निहाल, सुनीता, सुमन, सपना, तृप्ता, सैणी आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।



With Regards & Thanks.

Dr. Daljeet Ajnoha P.hD, 

D-Litt (Journalism)

9872183601




With Regards & Thanks.

Dr. Daljeet Ajnoha P.hD, 

D-Litt (Journalism)

9872183601