ऊना, 17 फरवरी:- महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा हिमाचल प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समर्थन में ऊना में प्रदर्शन किया गया। पुराने बस स्टैंड से आरंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय तक पहुँची। रैली में महासभा के पदाधिकारी, ओबीसी संगठन के पदाधिकरी युवा तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और यूजीसी के समर्थन में नारे लगाए।
प्रदर्शन के उपरांत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी महिंद्र पाल गुज्जर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महासभा ने सरकार से यूजीसी को और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि महासभा के मुख्य सलाहकार चंचल सिंह, प्रवक्ता वलराम महें, इकाई ऊना के अध्यक्ष इशांत घुग्गा,चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वण सिंह, डॉक्टर अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष एम आर दड़ोच, नवदीप महें, कुलवर्ण, भूपिंदर जसल, राहुल बग्गा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में ऊना में गूंजा यूजीसी समर्थन का स्वर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
