लालड़ू, 18 नवंबर: मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हलका विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव पंडवाला, झरमड़ी और भगवासी से तीन बसों को श्री अमृतसर साहिब के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना बुजुर्गों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसी जनहितैषी पहलों को आगे बढ़ा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर संबंधित गांवों के पंच-सरपंच, ब्लॉक समिति के चेयरमैन एवं सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति और नेता भी उपस्थित थे।