संगरूर:- डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस, एसएसपी संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन संगरूर पुलिस द्वारा "युद्ध नशों के विरुद्ध" और "पिंडां दे पहरेदार" (गांवों के पहरेदार) मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए पिछले हफ्ते (30.06.2026 से 06.07.2026) के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 08 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 65 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। 
इसके अलावा, आबकारी अधिनियम के तहत 01 मामला दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उससे 24 बोतलें देसी शराब (रांझा सौफी) बरामद की गई। जघन्य अपराधों के तहत 06 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशे की दलदल में फंसे व्यक्तियों की मदद के लिए 11 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है और 10 लोगों को दवा दिलवाई गई है।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ करीब 115 ट्रैफिक चालान किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करके 158 लोगों के खिलाफ 172 BNSS के तहत कार्रवाई की गई और 06 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
एसएसपी ने आम जनता से नशा विरोधी मुहिम में सहयोग देने की अपील की। पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें करके आम जनता और युवाओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि नशा तस्करों की जानकारी समय पर पुलिस को दी जा सके और इस कोढ़ को जड़ से खत्म किया जा सके। नशा बेचने वालों के खिलाफ सूचना मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशों के खिलाफ यह जंग जारी है।