साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 15 अक्टूबर:- डेयरी विकास विभाग, पंजाब की ओर से डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्र, चतामली में 2 नवंबर, 2026 से दो सप्ताह का डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए साहिबजादा अजीत सिंह नगर के उप निदेशक, डेयरी विकास, हरवंत सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के 18 से 55 वर्ष की आयु के प्रशिक्षणार्थियों को डेयरी संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों से इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उप निदेशक, डेयरी विकास, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के कार्यालय से संपर्क करने की अपील की। इसके अलावा, कार्यालय के फोन नंबर 8221024797 और 7009982900 पर भी संपर्क किया जा सकता है।