होशियारपुर:- होशियारपुर-टांडा रोड पर हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर महाराजा पैलेस की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी कारणवश उसे रुकना पड़ा, जिसके चलते उसने अपनी एक्टिवा सड़क के एक किनारे खड़ी कर ली।

युवक एक्टिवा पर ही बैठा रहा। इसी दौरान सामने से आए एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा के दो टुकड़े हो गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का डेढ़ साल का एक बच्चा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। मृतक का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांववासियों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दी। उन्होंने मांग की कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।