हिसार:– वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार अनिल कुमार बिढान, अन्य  कर्मचारी तथा शहरवासियों ने भाग लिया।
सभी ने स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तहसीलदार अनिल कुमार ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान की वजह से ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भी शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और देश की एकता, अखंडता तथा प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
यह श्रद्धांजलि समारोह न केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर रहा, बल्कि समाज में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला प्रेरणास्रोत भी बना। इस अवसर पर सुरेश कुमार टी आर ए, संजय कुमार डब्ल्यूबीएन,संतोष देवी ,सुंदर पटवारी, रामपाल तथा विकास इत्यादि मौजूद रहे।